jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

गुना से आये दंपत्ति ने सीएम हाउस के पास किया आत्मदाह का प्रयास

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के पास उस समय हड़कंप मच गया जब गुना से आए दंपति ने आत्मदाह की कोशिश की। पति-पत्नी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन गनीमत रही की मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आग लगाने से पहले ही दंपति को पकड़ लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया बाद में दंपत्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस दंपति को थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया गया है की गुना जिले के रहने वाले पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी का आरोप है कि दुकान को लेकर एक विवाद चल रहा है. इस मामले में स्थानीय पुलिस, खासतौर पर कोतवाली थाना प्रभारी ने उन्हें झूठे मामले में फंसा दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी बात नहीं सुनी गई, जिसके चलते उन्होंने भोपाल आकर मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। दंपति का यह भी आरोप है कि पुलिस और प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से उनकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित दंपति देवकीनंद सोनी और उनकी पत्नी का आरोप है, कि दुकान विवाद में गुना पुलिस और प्रशासन ने उनके साथ गुंडागर्दी की है, लेकिन उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही। वहीं राजधानी की भोपाल पुलिस का कहना है की पति-पत्नि सुरक्षित हैं। उनसे मामले को लेकर पूछताछ करते हुए अधिकारियों द्वारा मदद का आश्वासन दिया गया है। फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगें, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।