jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम जिले का पहला मामला :  खेत में आग लगाने व जान से मारने की धमकी देने वाले पर ,  हरदा : कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया खेत में खड़ी फसल में आग लगाई दी जान से मारने की धमकी , शिवपुर पुलिस ने किया आरोपी के खिलाफ विभिन्न ध... हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 18 मार्च को राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल हरदा : नरवाई जलाने पर प्रशासन ने की सख्त कार्यवाही, 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया हरदा : इंदौर, उज्जैन, भोपाल व नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से होगी गेहूँ खरीदी हरदा : विद्यार्थियों से संवाद कर अग्निवीर भर्ती के लिए किया प्रेरित हरदा : जल महोत्सव गांव का उत्सव के तहत ग्राम नयापुरा में कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं खिरकिया : शासकीय महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

सरफिरे शराबी पति ने पहले की पत्नी की हत्या फिर अंतिम संस्कार कर फेंकी चम्बल में आस्थियां! फिर थाने में लिखाई गुमशुदगी रिपोर्ट

ग्वालियर में पत्नी की हत्या मुरैना मे किया अंतिम संस्कार, फिर थाने में कराई गुमशुदगी दर्ज! पुलिस ने ऐसा किया मामले का पर्दाफाश 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। शहर मे एक अजीब मामला सामने आया एक पति ने खुद की पत्नी की हत्या कर अन्तिम संस्कार कर थाने मे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई।आरोपी शराबी है।इसलिये रिश्तेदारों को उस पर शक हुआ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की पूछताछ मे हुआ खुलासा

आरोपित पुलिस की पकड़ में है। उससे हत्या का पूरा राज उगलवाने के बाद पुलिस उसे चंबल नदी के पुल पर भी लेकर पहुंची। जहां अस्थियों की तलाश चल रही है। देर रात तक थाटीपुर पुलिस वहीं मौजूद थी।

क्या था पूरा मामला

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यू सुरेश नगर स्थित सरकारी मल्टी में रहने वाला दीनू टैगोर निजी कंपनी में काम करता है। उसकी शादी कुछ समय पहले पुरानी छावनी निवासी चंचल जाटव से हुई थी। दीनू शराब पीने का भी आदी है।

पति पत्नी में हुआ था विवाद

31 दिसंबर की रात दोनों में झगड़ा हुआ और दीनू ने चंचल की हत्या कर दी। अपने अपराध को छिपाने के लिए उसने षड़यंत्र रचा। उसने बाकायदा एक एंबुलेंस बुलाई। फिर पत्नी के बीमार होने की कहानी बताते हुए रोता हुआ बाहर निकला और पत्नी को एंबुलेंस में रखा फिर अस्पताल जाने की कहकर निकल गया। जबकि वह पत्नी की हत्या कर चुका था।

मुरेना ले जाकर किया अन्तिम संस्कार।

यहां से वह सीधे अपने पैतृक गांव मुरैना के कैमाराकलां पहुंचा। यहां किसी भी रिश्तेदार को बताए बगैर ही लाश जला डाली। फिर अस्थियों और राख को चंबल में फेंककर ग्वालियर लौट आया। यहां थाटीपुर थाने पहुंचकर गुमशुदगी ही दर्ज करा दी।

यही जानकारी उसने चंचल के मायके वालों को भी दी। चंचल के मायके वाले घर आए। जब इन लोगों ने इस संबंध में बात की तो कुछ अटपटे जवाब दिए। इस पर संदेह हो गया। जब मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।