jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

संभागायुक्त ने नहरों का निरीक्षण कर सिंचाई व्यवस्था देखी, अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक सिंचाई हेतु पानी पहुँचाने के दिये निर्देश, इधर 7 किलो मीटर दूर कुकरावद गांव में सिंगाजी माइनर की नहीं हुई साफ सफाई। किसान हो रहे परेशान।

जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर कुकरावद में सिंगाजी माइनर की साफ सफाई और नहर का गहरीकरण नही हुआ। किसान हो रहे परेशान।।

हरदा। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने सोमवार को जिले के टिमरनी क्षेत्र के ग्रामों का दौरा कर नहरों से सिंचाई के लिये जल प्रदाय देखी। उन्होने इस दौरान गुरदिया उप नहर के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम गोगिया एवं घोड़ाकुण्ड ग्रामों का दौरा कर वहां के किसानों से चर्चा कर सिंचाई व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। भ्रमण के दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री आर आर मीणा, कार्यपालन यंत्री सुश्री सोनम वाजपेयी सहित जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी को निर्देश दिये कि ओसराबंदी व्यवस्थित तरीके से लागू करें और इसका संबंधित गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर नहर के अंतिम छोर पर स्थित खेत तक पानी पहुँचाएं।

कार्यपालन यंत्री सुश्री वाजपेयी ने इस दौरान बताया कि नहरों की साफ-सफाई का कार्य लगातार जारी है। उन्होने कमिश्नर श्री तिवारी को बताया कि ओसराबंदी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टेल क्षेत्र के इन ग्रामों तक 26-27 नवम्बर तक नहर के माध्यम से खेतों तक पानी पहुँच जाएगा। इस दौरान गांव के किसानों ने कमिश्नर श्री तिवारी से खेतों तक जल्दी पानी पहुँचाने का अनुरोध किया।

कुकरावद में सिंगाजी माइनर की साफ सफाई और गहरीकरण नही हुआ। किसान हो रहे परेशान।।

- Install Android App -

जिले के करीबी ग्राम कुकरावद में अधिकारियों की लापरवाही के चलते माइनर की साफ सफाई और गहरीकरण नहीं हुआ। किसान परेशान है। लेकिन अधिकारियो का कोई ध्यान इस ओर नहीं है । कुकरावाद के किसान रोहन पाटिल, हरिओम विश्नोई ने बताया कि

ग्राम कुकरावद में सिंगाजी माइनर की साफ सफाई और गहरीकरण नही होने पर किसान बहुत ज्यादा परेशान है। और नहर विभाग के अधिकारी भी देखने नहीं आते है।

किसानो ने बताया कि जिनके पास कुआं बोर की व्यवस्था है उन्होंने तो सिंचाई कर ली। लेकिन जो किसान नहर के पानी पर ही आश्रित है। ऐसे बहुत से किसानो का अभी पलेवा नहीं हुआ।

नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा यहां किसी भी प्रकार की साफ सफाई नहीं करवाई गई। जिसके कारण

अभी तक किसानों का पलेवा बोवनी नहीं हुई। किसानो ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि नहर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित कर हमारी समस्या का समाधान किया जाए।