jhankar
ब्रेकिंग
हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां

कलेक्ट्रेट ऑफिस के 7 साल से लगा रहा चक्कर पूर्व सरपंच पर लगाया करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप ! अजगर की तरह जमीन पर घिसटकर जनसुनवाई में पहुंचा किसान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नीमच।हर  मंगलवार की तरह 3 सितम्बर को भी कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई थी।मगर इस जन सुनवाई मे कुछ ऐसा हुआ लोग हैरान हो गये नज़ारा ये कि एक किसान अजगर की तरह जमीन में घिसटते हुए कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई पहुंचा।

7 साल से है परेशान नही हो रही सुनवाई

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि किसान मुकेश कई सालों से जिले के अलग-अलग दफ्तरों मे अपनी समस्या को लेकर चक्कर काट रहा था, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने अपने गांव के पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम काकरिया तलाई के रहने वाले मुकेश प्रजापत ने बताया कि वह पिछले 07 सालों से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा है।

अभी तक दिए आवेदनों को भी गले मे लटकाया

मुकेश कलेक्टर कार्यालय के सामने जमीन पर घिसट कर अभी तक दिए आवेदनों को रस्सी की डोर में फंसाकर गले में फंसाए हुए है, साथ ही ये डोर कागज के साथ उसके पीछे लंबी दूर तक घिसट रही है। इसका सोशल मिडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। मुकेश ने बताया कि वह अपने लिए नहीं बल्की जनता के लिए भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।