jhankar
ब्रेकिंग
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24 शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, कांग्रेसियों ने एसडीएम विजय राय को सोफा ज्ञापन 

इंदौर में लेडी कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार

इंदौर।मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मनचलों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब महिला पुलिसकर्मी भी उनके निशाने पर हैं। शहर के विजय नगर इलाके में रविवार देर रात एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पैदल जा रही लेडी कॉन्स्टेबल को रोककर अभद्र टिप्पणी कर दी। आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी के पास एक्टिवा रोककर पूछा— “अकेली हो क्या, साथ चलोगी?” जिसके तुरंत बाद घेराबंदी कर खड़ी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

- Install Android App -

विजय नगर में पुलिस का ‘ऑपरेशन मनचला’
दरअसल, शहर में बढ़ते महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मेघदूत गार्डन के पास रात 12 से 1 बजे के बीच दो महिला पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया था। एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, पूरी कार्रवाई कैमरों की निगरानी में हो रही थी और बैकअप टीम पास में ही छिपी थी। जैसे ही आरोपी ने छेड़छाड़ की, पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा।

आईटी इंजीनियर निकला आरोपी
छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार युवक की पहचान 27 वर्षीय सर्वेश साहू के रूप में हुई है। मूल रूप से सागर का रहने वाला सर्वेश इंदौर की एक नामी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जांच में पता चला है कि वह अक्सर रात के समय अकेली महिलाओं को देखकर उन्हें परेशान करता था।