jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद

‘मन्नू क्या करेगा’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़

मुंबई। बालीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार रिलीज़ हो गया है। फिल्म का निर्देशन किया है संजय त्रिपाठी ने और इसे शरद मेहरा ने क्यूरियस आइज़ सिनेमा के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। देहरादून की वादियों में पनपी यह कहानी केवल एक प्रेम कथा नहीं, बल्कि आत्म-खोज, दिल के टूटने और ज़िंदगी से सबक लेने की एक भावनात्मक यात्रा है। यह फिल्म अभिनेता व्योम और अभिनेत्री साची बिंद्रा की पहली हिंदी फिल्म है, और टीज़र में दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री देखते ही बनती है। टीज़र की शुरुआत जहां मासूम प्यार की मीठी झलकियों से होती है, वहीं कुछ ही देर में इसका मूड गहराने लगता है। भावनाओं के उतार-चढ़ाव के साथ दर्शकों को टूटते रिश्तों और अंदर के संघर्ष की हल्की झलक मिलती है। फिल्म की आत्मा को जीवंत करता है ललित पंडित का संगीत और जावेद अख्तर के गीत, जो हर फ्रेम की गहराई में उतरते हैं। बैकग्राउंड स्कोर दिल को छूता है और भावनाओं को और प्रभावशाली बनाता है।

- Install Android App -

फिल्म में विनय पाठक, कुमुद मिश्रा और चारु शंकर जैसे अनुभवी कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदारों में हैं, जो इस युवा प्रेम कहानी को परिपक्वता और गहराई देंगे। प्रोड्यूसर शरद मेहरा का कहना है, “व्योम और साची की जोड़ी में जो ताजगी है, वह दर्शकों को सीधे दिल से जोड़ती है। यह सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं है यह युवावस्था की उलझनों, हिम्मत और खुद को ढूंढने की एक सच्ची कहानी है। टीज़र सिर्फ एक झलक है, असली कहानी तो अभी बाकी है।”