jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

जेनिफर मिस्त्री ने लगाया अफवाहों पर विराम

मुंबई । हाल ही में छोटे परदे की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री का नाम बिग बॉस 19 के संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में चर्चा में आया था। खबरें थीं कि उन्हें इस पॉपुलर रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है, लेकिन अब जेनिफर ने खुद इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सच्चाई बताई है।

- Install Android App -

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशनी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस ने स्पष्ट किया कि इस साल उन्हें बिग बॉस 19 के लिए किसी ने अप्रोच नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल ज़रूर उनसे शो के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। जेनिफर ने मीडिया से बातचीत में कहा, मुझे इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। पिछले साल ज़रूर बात हुई थी, लेकिन इस बार मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया। इस बयान के साथ उन्होंने साफ कर दिया कि वे इस बार बिग बॉस के घर का हिस्सा नहीं बनने जा रहीं। उधर, शो को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह भी चर्चा है कि इस बार शो का थीम ‘राजनीति’ पर आधारित होगा, जिससे कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण और रणनीतियां और रोचक हो सकती हैं।

सलमान खान 22 और 23 अगस्त को शो के लॉन्च एपिसोड की शूटिंग करेंगे और शो 24 अगस्त से ऑनएयर होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार बिग बॉस 19 की शुरुआत 15 कंटेस्टेंट्स के साथ की जाएगी। आगे चलकर कुछ वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़ के ज़रिए शो में और लोग जुड़ेंगे। कुछ पुराने, चर्चित एक्स-कंटेस्टेंट्स की वापसी की संभावना भी जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बार घर में 15 बेड्स होंगे और संभवतः कोई भी डबल बेड नहीं होगा।