jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

कपिल शर्मा को जल्दी ही “गुड न्यूज” देने वाले हैं राघव चड्ढा

मुंबई। हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो में मेहमान बनकर पहुंचे। इसी दौरान राघव ने एक ऐसा बयान दे दिया जिसने उनकी पत्नी परिणीति को भी हैरान कर दिया। उन्होंने कपिल शर्मा से कहा कि वे जल्दी ही “गुड न्यूज” देने वाले हैं, जिसे सुनकर परिणीति अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया कि कैसे उनकी मां ने शादी के बाद तुरंत उन्हें पिता बनने की सलाह दी थी।

- Install Android App -

इसी संदर्भ में उन्होंने राघव से पूछा कि क्या उन पर भी फैमिली से प्रेशर आता है। जवाब में राघव ने मुस्कुराते हुए कहा, देंगे… आपको देंगे… गुड न्यूज जल्दी देंगे। उनकी इस बात पर कपिल ने दोबारा पूछा, गुड न्यूज आ रहा है क्या? लड्डू बंटने लगे क्या? जिस पर राघव ने हंसते हुए शरारती अंदाज में जवाब दिया, देंगे… कभी ना कभी तो देंगे। राघव के इस बयान पर परिणीति चौंक गईं और वो मुस्कुराते हुए हैरानी जताती नजर आईं। इसके बाद दोनों कपल ने शो में खुलकर मस्ती की। परिणीति ने शो से जुड़ी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी साझा कीं, जिनमें दोनों साथ हंसते और पारंपरिक शादी के खेलों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। खासकर एक तस्वीर में दोनों ‘कटोरे में अंगूठी ढूंढने’ का खेल खेलते दिखे।

परिणीति ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, इस एपिसोड ने हमारी सारी पागलपंती बाहर निकाल दी। आखिरी वाली आपकी फेवरेट है क्या? आज रात 8 बजे, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर। गौरतलब है कि परिणीति और राघव ने 13 मई 2023 को नई दिल्ली में कपूरथला हाउस में सगाई की थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जैसे दिग्गज शामिल हुए थे। इसके बाद 24 सितंबर 2023 को कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी।