हंडिया : थाना क्षेत्र के भमोरी गांव में एक किराए के मकान में रहने वाली एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को सूचना मिलने पर हंडिया पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका पंचनामा बनाया। मृतिका का नाम दुर्गा वाई पति हेमराज बराहे हाल निवासी भमोरी है। पति बेराज डेम पर काम करता है। दोनों पति पत्नी
बैतूल के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

