jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार हरदा उद्योग विभाग की साढ़े तीन एकड़ भूमि हुई गुम ! कलेक्टर हरदा से ढूंढने की लगाई गुहार! 14 साल में भी... नर्मदापुरम एसपी ने थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर को दिया जन्मदिन का अनूठा तोहफा, 'बधाई-पत्र' भेजकर दी ... श्री अन्न बाजरा को बढ़ावा देने हेतु कुकड़ापानी में कृषक प्रक्षेत्र परीक्षण आयोजित हरदा : न्यायालय परिसर, हरदा में साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित छिंदवाड़ा में बैंक लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने एक आरोपी दबोचा हंडिया : हीरापुर में स्व. संतोष व्यास की तेरहवीं पर समाजिक एकता का संदेश, लाइन प्रथा समाप्त करने का ... हरदा : पिछले 24 घंटों में जिले में 17.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिराली : खेत में मजदूरी कर रहे दंपति की टपरी के बाहर महिला का शव मिला, शरीर पर मिले चोट के निशान हंडिया: 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, चार दिनों तक जिंदगी मौत के बीच अस्पत...

प्रेम-प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या: बनखेड़ी पुलिस ने 24 घंटे में किया अंधे कत्ल का खुलासा

रामदेव शुगर मिल के पीछे ओल नदी में मिला था शव, बोलेरो जीप और मोबाइल फोन जब्त

नर्मदापुरम बनखेड़ी। ग्राम बनखेड़ी पुलिस ने क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ग्राम ठैनी में ओल नदी में मिले युवक के शव की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। मृतक का मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था, जिसके चलते पति ने अपने ससुराल वालों और साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

04 जनवरी 2026, रविवार को बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस को सूचना मिली कि ग्राम ठैनी स्थित रामदेव शुगर मिल के पीछे बहने वाली ओल नदी में एक अज्ञात शव तैर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शव करीब 6-7 दिन पुराना और पूरी तरह से गल चुका था। मृतक की उम्र 20-25 वर्ष के करीब थी और उसके हाथ पर ‘ॐ’ (ओम) जैसा गोदना गुदा हुआ था।

गुमशुदगी की रिपोर्ट से हुई पहचान

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह और एएसपी आशुतोष मिश्रा, एसडीओपी मोहित कुमार यादव ने थाना प्रभारी विजय सनस के नेतृत्व में टीम गठित की, तकनीकी साक्ष्यों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि 28 दिसंबर 2025 से सेवक उर्फ शिब्बु उर्फ शिवा कहार (23 वर्ष) निवासी ग्राम जुन्हेटा लापता था, जिसकी रिपोर्ट थाना सांईखेड़ा (नरसिंहपुर) में दर्ज थी। मृतक के भाई श्यामू कहार ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर शव की पहचान अपने भाई सेवक के रूप में की।

हत्या की वजह: अवैध संबंध और बदला

पुलिस विवेचना में सामने आया कि मुख्य आरोपी प्रीतम कहार की पत्नी का मृतक सेवक के साथ प्रेम प्रसंग था। वह पहले भी कई बार मृतक के साथ भाग चुकी थी। 25 दिसंबर 2025 को वह फिर से सेवक के साथ भाग गई थी। इसी बात से नाराज होकर आरोपी प्रीतम अपने ससुराल पक्ष (सास-ससुर) और दोस्तों को लेकर उनकी तलाश में ग्राम निमवार (नरसिंहपुर) पहुंचा, जहां उन्हें पत्नी और मृतक मिल गए। वापस लाते समय रास्ते में विवाद बढ़ा, जिसके बाद सभी आरोपियों ने मिलकर ग्राम ठैनी के पास ओल नदी के किनारे सेवक की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी शंकर कहार अभी फरार है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो जीप (MP06BA0898) और 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बी.एन.एस. की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी विजय सनस, उप निरीक्षक मनमोहन ठाकुर, उप निरीक्षक परसराम मालवीय, सउनि अरविंद राजपूत, प्रधान आरक्षक दिलीप चौरे, आरक्षक अभिषेक सोनी सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

- Install Android App -

मुख्य आरोपी – प्रीतम कहार निवासी ठेंगावानी हाल निवासी नयाखेड़ा बनखेड़ी

अभिषेक मेहरा – निवासी खेरुआ थाना गाडरवारा

लक्ष्मण प्रसाद ठाकुर – निवासी खेरुआ थाना गाडरवारा

दुर्गेश यादव – निवासी खेरुआ थाना गाडरवारा

ऋषि मेहरा – निवासी खेरुआ थाना गाडरवारा

सुनील मेहरा – निवासी राजथरी, बनखेड़ी

राकेश बैरागी – निवासी बाचावानी, बनखेड़ी

सरिता कहार (प्रीतम की सास) – निवासी ठैनी, बनखेड़ी

सरोज यादव – निवासी बनखेड़ी