ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

साहूकारों के कर्ज से परेशान युवक ने किया सुसाइड, परिजनो ने थाने के सामने किया विरोध प्रदर्शन

सिवनी मालवा। पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से कर्ज से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर किया था। मृतक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के शव को लेकर परिजन थाने के सामने पहुंचे। जहां पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। घटना शाम को जेल रोड पर हुई है। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन का भरोसा दिया है।

दरअसल, मृतक निवासी जेल रोड ने कर्ज से परेशान होकर बीते 8 मार्च को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल में लेकर आए थे। जहां पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया था ।

- Install Android App -

इलाज के दौरान शनिवार रात को दम तोड़ दिया। जिसके शव को परिजन शनिवार शाम को लेकर थाने के सामने ही विरोध प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया।

मृतक के साथी ने पुलिस को बताया कि मयूर कर्ज से परेशान था। हालांकि, अभी तक परिजनों ने कर्जदाताओं के नाम नहीं बताए।