jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

हरदा व्यापारी संघ के जिम्मेदारों के बयानों में विरोधाभास ! व्यापारी संघ से जुड़े डांसर सदस्य और बहरुपिया इवेंट कम्पनी के नाम नम्बर हों सार्वजनिक !

Harda हरदा की गौशाला में व्यापारी संघ द्वारा रंगपंचमी पर्व सवालों के घेरे में आ गया है। महिला दिवस पर डांसरों से ठुमके लगवाने और शराब सजा कर रखने के वीडियो ने व्यापारी संघ पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इस फूहड़ कार्यक्रम से पूरे जिले में व्यापारियों की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। जिले के सुदूर अंचल के व्यापारी जिनको इस कार्यक्रम का कार्ड मिला था वे भी खबर जान कर हतप्रभ हैं।

व्यापारी संघ हरदा द्वारा ठुमके लगाने वाली महिलाओं को पुरुष द्वारा स्वांग रचा जाना बताकर और शराब पीने से, परोसने से इनकार कर बचाव करने को लेकर भी शहर में जमके चर्चा है। जनचर्चा में यह भी कहा गया कि मान लें पुरुषों को महिला बनाकर ठुमके लगवाए गए फिर भी महिला दिवस पर उन्होंने भेष तो महिलाओं का ही धारण किया था । ठुमके लगवाने के पीछे छुपी व्यापारी संघ बैनर की मानसिकता तो महिला सम्मान की विरोधी ही रही। मालूम हो इस आयोजन से व्यापारी संघ ने मातृशक्ति को दूर रखा था।

गौशाला अध्यक्ष व कैंट अध्यक्ष के बयान में विरोधाभास –

हरदा मीडिया को दिए बयान में दयोधन गौशाला के अध्यक्ष अनूप जैन ने दैनिक पत्रिका अखबार को बताया है कि व्यापारी संघ के सदस्य ने ही महिलाओं के वस्त्र पहन नृत्य किया था ।
जबकि कन्फेडरेशन कैंट के अध्यक्ष सरगम जैन ने पत्रिका को बताया कि ये बहरूपिया इवेंट कम्पनी से बुलाये गए थे।

- Install Android App -

शहर में इस खबर को लेकर चर्चा में उठे सवाल है कि गौशाला अध्यक्ष बताएं कि व्यापारी संघ के वे कौन सदस्य हैं जो महिला बनकर ठुमके लगा रहे थे। उनके नाम व संपर्क नम्बर भी जारी करें । वहीं चर्चा में सरगम जैन के बयान पर भी सवाल उठे कि वे भी बताएं के इवेंट कम्पनी कौन सी थी, कौन कौन सदस्य कितने में बुलाये गए थे तथा उनके नाम व संपर्क नम्बर जारी करें। बहरूपियों के व्यापारी होने और व्यापारियों के बहरूपिये होने को लेकर क्षेत्र में जमके चर्चा है।

सूत्रों से मिली जानकारी में कुल 4 सदस्य हरदा आयोजन में शामिल थे।

बहरहाल, महिला दिवस के दिन, पर्व संस्कृति को विस्मृत कर और पवित्र गौशाला में डांस और फूहड़ मस्ती आयोजन ने व्यापारी संघ हरदा की मंशा मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिम्मेदार पदाधिकारी जिस पार्टी से जुड़े हैं उसी पार्टी में इनके इस सांस्कृतिक आयोजन की जमके चर्चा है।

महिला दिवस पर हरदा व्यापारी संघ ने लगवाए महिलाओं से ठुमके, शराब की लगाई प्रदर्शनी !