हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सुने मकान में लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण ले उड़े चोर : CCTV में कैद आरोपी
हरदा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र से पांच सो मीटर की दूरी पर स्थित अभिषेक ग्रीन कॉलोनी में कलेक्ट्रेट अधीक्षक अतुल शुक्ला के सूने मकान में रविवार-सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।
अज्ञात चोरों ने घर से लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली।
पुलिस ने बताया कि परिवार गिरिराज जी के दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने सुने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
सिविल लाइन थाना टीआई आर एस तिवारी ने बताया कि मकान मालिक ने सोमवार सुबह थाने में चोरी की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम जांच में जुट गई। मोहल्ले ओर आसपास के कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

