jhankar
ब्रेकिंग
श्री साई निकेतन विद्या मंदिर के छात्र युवान मन्नासे ने नवोदय चयन के साथ सैनिक स्कूल परीक्षा भी की उत... Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... भोपाल में कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध, महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे नगरपालिका की लापरवाही और कलेक्टर की चुप्पी: कचरे में आग से धुआं-धुआं हुआ हरदा ग्वालियर: डायल-112 को दी झूठी सूचना, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश स्क्रैप गोदाम में लगी आग से हड़कंप: इंदौर में दूर-दूर तक फैला धुआं पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, गैस , ऊर्जा और सप्लाई चेन पर पैनी नजर मैहर में नकली पुलिस का आतंक, कैमरा देखते ही बदला रूप खस्ताहाल पुल बना मौत का जाल: तेज रफ्तार बाइक गिरने से 4 युवकों की जान गई पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम!!

मकड़ाई में तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्र्रस्तुतियां समारोह 10 से 12 नवम्बर तक

हरदा / जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा गौण्ड जनजातीय समुदाय के चरित्र एवं ऐतिहासिक नायकों पर केन्द्रित जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह के आयोजन के लिये मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा गौण्ड शासकों द्वारा स्थापित 52 गढ़ों में से 30 गढ़ों पर उनके ही चरित्र पर ऐतिहासिक नायकों पर केन्द्र्रित तैयार नृत्य नाटिकाओं के प्रदर्शन कराने का निर्णय लिया गया है।

- Install Android App -

प्राचीन गौण्ड शासकों के गढ़ों में से हरदा जिले के मकड़ाई किला में 10 से 12 नवम्बर तक तीन दिवसीय जननायक गौण्ड इतिहास की नृत्य नाट्य प्रस्तुतियां समारोह का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के समारोह के आयोजन के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। उन्होने कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला पंचायत हरदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।