jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

हरदा: गिट्टी के अवैध विक्रय में शामिल तीन ट्रेक्टर जप्त किये

हरदा / कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देश पर जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि सोमवार को खनिज विभाग के दल ने टिमरनी तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान टिमरनी से हरदा रोड़ पर स्थित नीलकंठ बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से ट्रेक्टर में गिट्टी भरते पाये गये।

- Install Android App -

दुकान पर गिट्टी विक्रय की अनुमति नही पाई गई। मौके से दो ट्रेक्टर जप्त कर थाना टिमरनी मे खडा किया गया। इसी प्रकार मंगलवार को हरदा से छिपानेर रोड पर विकास नगर में प्रजापति बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रेक्टर में गिट्टी भरा पाया गया। दुकान पर गिट्टी विक्रय की अनुमति नही होने से गिट्टी से भरे ट्रेक्टर को जप्त कर थाना कोतवाली हरदा में खड़ा किया गया है। उन्होने बताया कि दोनो ही प्रकरणों मे गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।