jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News: विश्व हिंदू परिषद की मांग गौ माता का हो संरक्षण एवं मृत गौ वंश का हो सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार

टिमरनी : आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल टिमरनी की इकाई द्वारा नगर परिषद टिमरनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को गौ माता के संरक्षण हेतु विभिन्न मांगो के लेकर ज्ञापन सौपा जिनमे मुख्य रूप से गाय के साथ हो रहे दुर्व्यवहार जैसे मृत गायों के अंतिम संस्कार के लिए जगह मांगी गई है। गर्मी के मौसम को लेकर गायों के लिए उचित पीने के पानी की व्यवस्था हो।

क्या है मांगे :–

- Install Android App -

विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा टिमरनी नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शहर में हो रहे गौ माता के साथ दुर्व्यवहार से अवगत कराते हुए कुछ मांगो को लेकर ज्ञापन सोपा गया है जिनमे मुख्य रूप से मृत गौ वंश को लेकर लिखा गया की गाय के पालक जब गाय मार जाति है तब उसको बाहर खुले में ही फेक दिया जाता है जिससे रहने वाले आस पास के लोगो को उसकी बदबू से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
साथ ही खुले में फेंकी मृत गौवंश को कुत्ते या अन्य जानवर घिसकर कॉलोनियों में ले आते है।ये मृत गौ वंश के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देखा नही जा सकता।
अभी हमारी गौ माताओं को हरदा रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे नालों के किनारे फेका जा रहा है ऐसा करने वालो पीआर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाए। मृत गौवंश के लिए राजस्व दी स्थान चिन्हित किया जाए तथा उसे तत्काल प्रभाव से उपयोग में लाया जाए। गर्मी के मौसम को लेकर कहा गया की गाय के लिए गर्मी के दिनों में पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाए नगर के कांजी हाऊस में गायों के खाने के लिए भूसा चारा एवं चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शहर में लावारिस घूम रही गौ माताओं के मालिकों का पता कर उन पर नियमानुसार कारवाही की जाए या उन्हें एकत्रित कर गौशाला भेजा जाए।

विश्वहिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा की मांगो को अगर सात दिनों में पूरा भी किया जाता है तो संगठन उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेगा जिसके जिम्मेदार शासन और प्रशासन हो होंगे। साथ ही उन्होंने कहा की हमारी मांगो को गंभीरता से लिया जाए ताकि शहर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहे धन्यवाद।