jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

टिमरनी : स्कॉर्पियो और स्कूटी की आमने सामने हुई भिड़त, स्कूटी सवार युवती हुई गंभीर घायल, स्कूटी हो गई कबाड़! देखे वीडियो

हरदा: मंगलवार दोपहर को टिमरनी हरदा रोड़ पर चारखेड़ा के पास तेज रफ्तार स्कॉपियो और स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवती की आमने सामने भिड़त हो गई।

- Install Android App -

हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। स्कॉर्पियो वाहन के चालक टिमरनी से हरदा की और जा था था। वही युवती हरदा से चारखेड़ा अपने गांव जा रही थी। स्कॉर्पियो वाहन चालक ने मानवता का परिचय देते हुए स्कूटी सवार गंभीर घायल युवती को स्थानीय लोगो की मदद से अपने वाहन से ही इलाज करवाने हरदा निजी हॉस्पिटल ले गया। हादसे के वक्त मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई।

वो तो गनीमत रही कि युवती को समय पर अस्पताल ले जाया गया। जिससे उसकी जान बच गई।

स्कॉर्पियो वाहन टिमरनी के व्यापारी का है। वही वाहन व्यापारी का इंजीनियर पुत्र चला रहा था। फिलहाल युवती खतरे से बाहर है। निजी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। युवती के परिजनों ने कहा कि युवती कालेज की छात्रा है। हरदा से चारखेड़ा आ रही थी। उसकी अगले फरवरी माह में शादी होने वाली है।। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण ओर रिश्तेदार भी हॉस्पिटल पहुंचे।