jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

TIMRNI NEWS : रास्ते की समस्या हल होने पर वार्डवासियों ने जताया प्रशासन का आभार

मकड़ाई समाचार टिमरनी। हरदा के टिमरनी तहसील मुख्यालय के वार्ड नं 1 सरदार कालोनी के नागरिक वर्षों से रास्ते की समस्या से जूझ रहे थे। वार्ड के लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी पार करके आना-जाना किया करते थे। जिसके चलते पिछले दिनों रेल पटरी पार करते समय वार्ड के एक युवक की जान चली गई थी। विगत कई वर्षों से नागरिक रास्ते की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे। कांग्रेस ने वार्ड के नागरिकों के साथ मिलकर कई धरना आंदोलन व ज्ञापन भी दिए।

जिससे परेशान वार्ड के नागरिकों ने कलेक्टर ऋषि गर्ग को सैकड़ों पत्र लिखे। जन समस्याओं के प्रति सजग जिलाधीश ने इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए स्थानीय प्रशासन को शीध्र निराकरण हेतु निर्देश दिए थे। जिसके फलस्वरूप एसडीएम व प्रशासक नगर परिषद टिमरनी महेश बड़ौले ने तत्परता दिखाते हुए निजी भूमि शासन के पैसों से क्रय कर नागरिकों को रास्ता उपलब्ध कराया।

समस्या के निराकरण पर प्रसन्न वार्ड के नागरिक व कांग्रेस कार्यकर्ता नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहीं कलेक्टर व एसडीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रशासन को धन्यवाद दिया।

- Install Android App -

नागरिकों के संघर्ष की जीत- जायसवाल

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने कहा कि सरदार कालोनी के रास्ते का निराकरण वार्ड के नागरिकों के संघर्ष व उनके साहस की जीत है। इसके लिए प्रशासन का आभार व्यक्त करते है विगत तीन वर्षो से नागरिक परेशान थे वर्ष 2019 में कांग्रेस सरकार के समय तत्कालीन एसडीएम अंकिता त्रिपाठी ने नागरिकों की समस्या को देखते हुए भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव स्वीकृत कर जिला प्रशासन को भेजा था।

जिसके बाद नगर परिषद ने अधिग्रहण के एवज में 10 लाख रुपए की राशि जिला कार्यालय में जमा भी करवा दी थी। लेकिन कांग्रेस सरकार गिरने के बाद भाजपा जनप्रतिनिधियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वार्ड के नागरिकों ने कांग्रेस के साथ लगातार संघर्ष किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समस्या का निराकरण किया. जो कि वार्ड के नागरिकों के हौसले की जीत है।