jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

Timrni News : सीएमओ साहब आखिर अतिक्रमण हटाने में क्यों हो रही परेशानी

मकड़ाई समाचार हरदा/टिमरनी। आखिर टिमरनी नगर पंचायत के सीएमओ राहुल शर्मा को राधास्वामी स्कूल के पास अतिक्रमण हटाने में क्यों परेशानी हो रही है और बार-बार क्यों विवाद की स्थिति बना रहे हैं क्या सीएमओ स्वयं ही यह अतिक्रमण नहीं हटाना चाहते आखिर सीएमओ साहब को क्या लालच है जो आगे रहकर अतिक्रमण करवा रहे हैं जबकि पिछले 15 दिनों से लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर कई शिकायतें जनसुनवाई केंद्र और एसडीएम कमिश्नर कार्यालय तक की गई इसके बावजूद भी सीएमओ राहुल शर्मा अतिक्रमण हटाने को लेकर क्यों अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं.

जिले के अधिकारीयो ने क्यों नहीं किया मौके का निरीक्षण

- Install Android App -

हरदा जिले में बैठे कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को टिमरनी में हो रहे अतिक्रमण के मुद्दे की जानकारी लगभग पूरे जिले को है किंतु आज तक जिले के किसी अधिकारी ने आकर वाद विवाद की स्थिति और अतिक्रमण की जगह पर आकर मौके का निरीक्षण नहीं किया। क्या जिले में बैठे जिले के मुखिया को इस मामले से कोई लेना देना नहीं है जबकि लगातार समाचार पत्रों और शिकवे शिकायत के माध्यम से यह अतिक्रमण का मामला उठाया जा रहा है लेकिन आखिर यह छोटा सा अतिक्रमण हटाने में प्रशासन को भी क्या परेशानी आ रही है और टिमरनी सीएमओ राहुल शर्मा के ऊपर भी जिला प्रशासन इतना मेहरबान क्यों नजर आ रहा है।

जिले की टीम को भेजकर करना था कार्रवाई

टिमरनी में लगातार 15 दिनों से राधास्वामी स्कूल के गेट नंबर 1 से 2 के बीच नगर परिषद के रखी गुमटीओ के आसपास कुछ दबंगों ने जबरदस्ती अपना कब्जा और अतिक्रमण कर रखा है। जिसकी शिकायत करने के बाद टिमरनी तत्कालीन एसडीएम और सीएमओ द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण कर इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई लेकिन उनके द्वारा तो नगर में अशांति फैलाई गई। और वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई इसके बाद भी जिले के मुखिया को हरदा से ही एक टीम गठित कर टिमरनी अतिक्रमण स्थल पर भेज कर मौके का निरीक्षण करवाना था। और अतिक्रमण व दबंगों का कब्जा तत्काल हटाना था जिससे यह वाद विवाद की स्थिति भी ना उत्पन्न होती और ना ही अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते लेकिन जिले के मुखिया द्वारा आज तक पर इस मौके का निरीक्षण नहीं करवाया गया यह भी एक सोचनीय विचार है।