ब्रेकिंग
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली अघोषित कटौती एवं कम वोल्टेज की समस्या से आम नागरिक परेशान – ओम पट... खुशियों की दास्तां: दिव्यांग राजू को मिली ट्रायसिकल, गर्मी में आने जाने में अब नहीं होगी परेशानी कले... हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा किया गया फायर फाईटर पानी टैंकर का वितरण मध्यप्रदेश : दिन दहाड़े युवती का कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से हुआ अपहरण: पुलिस जांच में जुटी हरदा: कमिश्नर श्री तिवारी की अध्यक्षता में खनिज एवं वन विभाग की संभाग स्तरीय समिति की बैठक संपन्न बिजली मरम्मत के दौरान 3 मजदूरो को लगा करेंट हुई मौत!  Aaj ka rashifal: आज दिनांक 13 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा: पवित्र ओटले पर रखी हनुमान जी की मूर्तियां गांव के युवक ने खंडित की FIR दर्ज, आरोपी को भेजा जेल हरदा एसपी अभिनव चौकसे को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित सावधान सावधान: इंदौर में कोरोना पॉजिटिव 3 महिलाओं की मौत, एक दिन में 12 नए केस

भारत के वीर सैनिकों के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हुए शामिल

भारत माता की जय” और वंदे-मातरम्” के उदघोष से गूंज उठा सिवनी मालवा शहर

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को शहर में देश के वीर सैनिकों के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। अपार जोश और उल्लास के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा स्थानीय शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ हुई और नर्मदापुरम मार्ग से होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंच कर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव तिरंगे फूलों से सजाए गए विशेष रथ में सवार थे। उन्होंने इस दौरान हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा शहर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया और आसमान भारत माता की जय” और “वंदे-मातरम् के उदघोष से गुंजायमान रहा।

- Install Android App -

इस यात्रा में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा लिए नागरिकगण बड़ी संख्या में इस तिरंगा यात्रा में भरपूर उत्साह के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान “तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षिक संगठनो द्वारा आतिशबाजी की गई और तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों पर पुष्प वर्षा भी की गई।

मध्य प्रदेश में कृषि उत्पादन और सिंचाई का हुआ विकास मुख्यमंत्री डॉ यादव

कृषि उपज मंडी में आम सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बदलते दौर के बदलते भारत में मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र में उत्पादन और सिंचाई क्षमता बड़ी है। उन्होंने कहा कि 1956 में मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी। तब से 2003 तक केवल 7 लाख हेक्टेयर में कृषि कार्य होता था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों मैं अब 56 लाख हेक्टेयर से अधिक में कृषि कार्य हो रहा है। सरकार द्वारा फसल उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों को फसलों का उचित दाम दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही केंद्र और राज्य शासन द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चलाई जा रही है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो रही है।