jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

खजराना गणेश मंदिर में विचित्र चिट्ठी : कोरोना संकट में भक्त की 5 करोड़ रुपये की मांग

इंदौर। इंदौर में खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियां खोली जा रही हैं। जिसमें बड़ी मात्रा में दान के साथ ही भक्तों की मन्नतों की चिट्ठियां और बड़ी संख्या में विदेशी करेंसी भी प्राप्त हो रही है। पिछले 3 दिनों से दानपेटियों की गणना का सिलसिला जारी है। मंदिर की कुल 27 पेटियों की गणना में कुल 7 दिन का समय लगने की संभावना जताई जा रही है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने की वजह से अब सोमवार से एक बार फिर गिनती शुरू की जाएगी। दानपेटियों में आए दान की गणना के लिए मंदिर समिति, नगर निगम और प्रशासन के राजस्व विभाग के 25 कर्मचारी लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अन्न क्षेत्र के ऊपर स्थिति मंदिर समिति के कार्यालय में दान की गिनती की जा रही है।

भगवान से मांगे 5 करोड़ रुपये

- Install Android App -

मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि दान पेटियां में भक्तों की मन्नत की चिट्ठियों में भक्तों ने अजीब-अजीब मन्नत लिखीं हैं। एक भक्त ने चिट्ठी में लिखा है कि कोरोना में उसका पूरा व्यापार चौपट हो गया है, उसे 5 करोड़ रुपये की तत्काल आवश्यकता है। भक्त ने भगवान से 5 करोड़ रुपये दिलवाने की प्रार्थना की है। वहीं अलग-अलग भक्तों ने पढ़ाई, रोजगार, नौकरी, व्यापार और जल्द शादी होने से संबंधित मन्नतें भी लिखी हैं। हालांकि मंदिर समिति ने चिट्ठी लिखने वाले किसी भी भक्त का नाम उजागर नहीं किया है।

27 अगस्त गणेश चतुर्थी से मंदिर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने मंदिर समिति की बैठक ली। इस बार गणेश उत्सव में भगवान गणेश के ऑनलाइन दर्शन और अभिषेक करने की तैयारी की गई है। इसके लिए एक मोबाइल एप तैयार की गई है। भगवान के दर्शन करने आने वाले लाखों भक्तों को आसानी से दर्शन हो जाए ऐसी माकूल व्यवस्था भी की जाएगी। अन्ना क्षेत्र में 10 दिन के लिए भक्तों के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।