आज इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट खुलेंगे : निचले क्षेत्र करीब के ग्रामो के लिए बाँध प्रबंधन ने किया अलर्ट जारी*
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। मप्र में भारी बारिश के चलते मप्र के सभी बाँध मे पर्याप्त से अधिक पानी हो गया है।इस कारण बाँध प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया है कि रविवार को बाँध का पानी छोड़ा जायेगा। इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट रविवार को खोले जाएंगे। इसके लिए बांध प्रबंधन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। जलस्तर बढ़ने से बांधों के गेट खोलना आवश्यक हो गया है।
अभी सभी टरबाइन चलाकर बिजली का उत्पादन किया जा रहा है।
उपरी क्षेत्रो में हो रही बारिश से बड़ा जल भराव
बताया जा रहा है कि नर्मदा घाटी के उपरी क्षेत्रों में हो रही वर्षा और बरगी तथा तवा बांध के गेट खुलने से जिले के इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध के गेट रविवार सुबह खोले जाएगें। इस मानसून सीजन में बांधों के गेट पहली बार खुलेंगे। शनिवार को बांध के जलाशय का जलस्तर 258.41 मीटर और ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 194.72 मीटर है।
यह रहेगा समय बाँध के गेट खोलने का
इंदिरा सागर परियोजना प्रमुख अजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए और अपस्ट्रीम मे अतिवृष्टि की स्थिति में अगले 24 से 48 घंटे में इंदिरा सागर पावर स्टेशन के बांध के रेडियल गेटों का संचालन कर अतिरिक्त जल राशि को छोड़े जाने की संभावना है। बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रभारी ने बताया कि इंदिरा सागर बांध के गेट 27 जुलाई को सुबह चार बजे तथा ओंकारेश्वर सागर बांध के गेट सुबह छह बजे खोले जाने की संभावना है।
इनका कहना है
इंदिरा सागर बांध से पानी की आवक को देखते हुए बांध के गेट कितने और किस ऊंचाई तक खोले जाएगी इसकी संख्या तय की जाएगी। – धीरेंद्र कुमार द्विवेदी प्रमुख ओंकारेश्वर बांध परियोजना

