ब्रेकिंग
गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !   मप्र बिग न्यूज: भारी बारिश की संभावना को देखते हुये कलेक्टर ने जारी किया आदेश सिवनी मालवा: शराब ठेकेदार ने नियमों को ताक में रखकर बिना अनुमति पंचायत क्षेत्र में खोल दी अवैध शरा... हंडिया में मुहर्रम का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा किए गए थे पुख़्... हरदा दुखद खबर: पति ने शराब के लिए मांगे पत्नी से रुपए, नहीं देने पर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट मप्र के शहडोल में भारी बारिश से हाहाकार: रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, सड़कें और घरों में भी भराया बार... हरदा: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रही केंद्र की मोदी सरकार -राजेश वर्मा  गुर्जर समाज हरदा के द्वारा मेद्यावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृति वितरण कार्यक्रम  कार्यक्रम आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 6 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भव्य चातुर्मास सत्संग का आयोजन आज से: निकलेगी हनुमान मंदिर से विशाल वाहन रैली एवं ग्राम चौतलाय से कल...

आज बजेगा सायरन: किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

नई दिल्ली:  यह राष्ट्रव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य किसी भी संभावित आपदा या आपात’ स्थिति के दौरान देश की नागरिक सुरक्षा तैयारियों का आकलन करना और उन्हें और अधिक प्रभावी बनाना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी परखा जाएगा कि विभिन्न एजेंसियां और आम नागरिक ऐसी स्थितियों में किस तरह से प्रतिक्रिया करते हैं।

 

1971 के युद्ध की यादें ताजा- गौरतलब है कि इससे पहले देश में इस तरह की एयर डिफेंस ड्रिल 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आयोजित की गई थी। उस समय देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ड्रिल महत्वपूर्ण थी। अब 54 साल बाद, एक बार फिर उसी तरह की मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है, जो देश की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कल होने वाली इस मॉक ड्रिल पर पूरे देश की निगाहें टिकी रहेंगी।

आज बजेगा सायरन… किस शहर में कितने बजे होगी मॉक ड्रिल

 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े एक्शन लिए हैं। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच भारत ने बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का ऐलान किया है।

- Install Android App -

 भारत सरकार ने बुधवार को देश के सभी राज्यों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल कराने का एलान किया है।

सोमवार को इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से नोटिस जारी किया गया था। बताया गया कि देश भर के 244 चिह्नित जिलों में 7 मई को बड़े पैमाने पर सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल के आयोजन का निर्देश दिया गया है।यह अभ्यास कल शाम 4 बजे शुरू होगा और 5 घंटे तक चल सकता है।किस जिले में कितने बजे होगा मॉक ड्रिल का आयोजन

मध्य प्रदेश के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल।

मध्य प्रदेश भोपाल , इंदौर, जबलपुर ,कटनी, ग्वालियर शाम 4 बजे होगी। गृह मंत्रालय द्वारा संबंधित विभाग व जिलाधिकारी कलेक्टर और एसपी को आवश्यक निर्देश भेजे गए है।