jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

Big news : अनियंत्रित होकर बस खाई में गिरी , हादसे में 4 लोगो की मौत 44 घायल हुए

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जम्मू।पुंछ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई जिसमे 4 लोगो की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक निजी यात्री बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 44 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी, तभी सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर मानकोट इलाके में सांगरा के पास यह हादसा हुआ। घायलों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

हादसे में इनकी हुई मौत

- Install Android App -

हादसे में मृत होने वालो की पहचान घनी गांव के 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद, 55 वर्षीय शकीला बेगम और कस्बलारी के 60 वर्षीय नूर हुसैन के रूप में की है। असम में तैनात सैनिक मजीद छुट्टी पर अपने गांव आया था। बचावकर्मियों ने हुसैन और मजीद को मौके पर ही मृत पाया। घायलों में से आठ की हालत गंभीर है।

मेंढर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अशफाक चौधरी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नौ लोगों में से पांच को विशेष उपचार के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में रेफर किया गया है।

15 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं, जम्मू-कश्मीर सीएम ने कहा हर संभव सहायता की जाए।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि वह दुर्घटना के पीड़ितों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, जिसमें गंभीर रूप से घायलों को जीएमसी जम्मू में एयरलिफ्ट करना शामिल है। जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।