आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, एवं मिलनसार होगा, अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करेगा, सेवा की भावना इनमें अधिक होगी, इनका सादा और आदर्शवादी जीवन रहता है, माता पिता का आदर करते हैं। कार्तिक शुक्ल अष्टमीं को उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, कपास के भाव में नरमी का रूख रहेगा, गुड़, खांड़, में समता रहेगी, गेहॅू, जौ, चना, मं मंदी रहेगी, जूटपाट बारदाना, के भाव में उठाव रहेगा, भाग्यांक 2614 है।
मेष राशि :- प्रत्येक कार्य में विलम्ब, धन हानि, चिन्ता, असमर्थता का वातावरण क्लेशयुक्त होगा।
वृष राशि :- असमंजस-असमर्थता का वातावरण कष्टप्रद रखे, सार्म्थय सुरक्षा समय की स्थिति से बनेगा।
मिथुन राशि :- योजनाएं फलीभूत हों, सफलता के साधन जुटायें तथा कार्य-दुर्घटना से बचेंगे।
कर्क राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, प्रयत्न से सफलता मिले, बिगड़े कार्य अवश्य ही बनेंगे।
सिंह राशि :- समृद्धि के साधन बनें, सतर्कता से रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
कन्या राशि :- समृद्धि के साधन बनेंगे, सामाजिक तनाव व उद्विघ्नता तथा क्लेश से अशांति अवश्य होगी।
तुला राशि :- स्वास्थ्य नरम रहे, असमर्थता के वातावरण से मानसिक उलझन बनी रहेगा।
वृश्चिक राशि :- कुटुम्ब में क्लेश व अशांति, आरोप, विभ्रम, असमंजस का वातावरण बनेगा।
धनु राशि :- दैनिक कार्यगति में सुधार, सफलता की कार्ययोजना बने, विशेष कार्य बन जायेंगे।
मकर राशि :- कार्यवृत्ति में सुधार, चिन्ता निवृत्ति तथा सफलता के साधन अवश्य ही जुटायें।
कुम्भ राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक रहें, दैनिक कार्यगति में सुधार, इष्ट मित्र सहायक बने रहेंगे।
मीन राशि :- आर्थिक कार्ययोजना पूर्ण होगी, दुर्घटना के योग बनेंगे, समय कष्टप्रद, ध्यान रखें।

