jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

मुलताई में चाकूबाजी की घटना, दो युवक घायल

मुलताई। शहर में मंगलवार रात बस स्टैंड के पास परेगांव रोड पर चाकूबाजी की घटना से नगर में हड़कंप मच गया।

युवको मे हुआ विवाद फिर चाकुबाजी

सूत्रों के अनुसार, रात लगभग 8 बजे युवकों के बीच विवाद हुआ, जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया।

घायलों की पहचान

- Install Android App -

इस दौरान खरसाली निवासी आदित्य टेकाम (पिता राजू टेकाम, उम्र लगभग 20 वर्ष) और सतीश उईके घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आदित्य के पेट में धारदार हथियार से वार किया गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मुलताई पुलिस मौके पर और अस्पताल पहुंची, जहां जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नगर में दहशत का माहौल

घटना के बाद नगर में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।