हरदा : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा गत दिवस जिला जेल हरदा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेल स्टाफ और उपस्थित जनों को आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 के प्रावधानों से अवगत कराना और दिव्यांगों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था।
प्रशिक्षण के दौरान विभागीय विशेषज्ञों ने बताया कि यदि जेल में कोई मानसिक या शारीरिक रूप से दिव्यांग बंदी आता है, तो उसके साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि दिव्यांगों को कभी यह अहसास नहीं होने देना चाहिए कि वे अक्षम हैं। मानवता के नाते उनकी हर संभव मदद करना हमारा सर्वाेपरि कर्तव्य है।
प्रशिक्षण में बताया गया कि बाहर कही भी अगर आपको दिव्यांग निशक्त व्यक्ति दिखे तो थोड़ी सी मदद जरूर करें। आपका अच्छा कार्य किसी के मुस्कान का कारण बन सकता है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 को बताना था। प्रशिक्षण में आरपीडब्ल्यूडी एक्ट के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

