jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

Truecaller के ये हैं वो फीचर्स, जो बदल देंगे आपके स्मार्टफोन चलाने का तरीका, आएंगे आपके बहुत काम

नई दिल्ली। ट्रूकॉलर (Truecaller) का इस्तेमाल आज के समय में सबसे ज्यादा किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर इतने फीचर्स मौजूद हैं, जिनके जरिए हम नंबर सर्च करने से लेकर मोबाइल पर आने वाली अनचाही कॉल तक को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रूकॉलर पर कई ऐसे फीचर्स भी हैं, जो बहुत उपयोगी हैं, लेकिन हमें उनके बारे में नहीं पता है। हम इस खबर में आपको उन ही फीचर्स के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं…

ट्रूकॉलर को बनाएं डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप

जब आप ट्रूकॉलर को अपना डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप बनाएंगे, तो आपको अनेक उपयोगी फीचर मिलेंगे। ट्रूकॉलर आपके मौजूदा मैसेजेस (भले ही आपके पास हजारों पुराने एसएमएस हों) को विभिन्न श्रेणियों, जैसे महत्वपूर्ण, प्रमोशनल मैसेजेस एवं स्पैम में लिस्ट करता है। हमारी पिछली स्टोरी में आपने स्मार्ट एसएमएस फीचर के बारे में जरूर पढ़ा होगा लेकिन यह जानना भी जरूरी है कि यह सब आपके डिवाइस पर ऑफलाइन होता है। एसएमएस की कोई भी जानकारी ऑनलाइन नहीं भेजी जाती है और ट्रूकॉलर के सर्वर पर ओटीपी या वित्तीय जैसी जानकारी स्टोर नहीं होती है। आप इस ऐप पर महत्वपूर्ण रिमाइंडर भी सेट कर सकते हैं।

कैमरे के जरिए करें नंबर सर्च

ट्रूकॉलर की खूबी है कि आप कैमरे के जरिए किसी भी नंबर को सर्च कर सकते हैं। यह फीचर गूगल लेंस की तरह काम करता है। आपको आसान शब्दों में बताएं तो आपको कोई भी नंबर दिखाई दे, चाहे वे कागज पर लिखा हो या फिर किसी बड़े बोर्ड पर, आप ट्रूकॉलर ऐप खोलें और सर्च बार में कैमरा स्कैन पर टैप करें। इस नंबर पर फोन के कैमरे को केंद्रित करें और ट्रूकॉलर आपको सर्च के परिणाम दिखा देगा।

अनचाही कॉल को करें स्पैम लिस्ट में शामिल

- Install Android App -

हमारे फोन पर रोज टेलीमार्केटिंग कंपनियों और एजेंसियों की कॉल्स आती हैं। ऐसे में ट्रूकॉलर हमें ऐसी कॉल्स को ब्लॉक और स्पैम अंकित करने की सुविधा प्रदान करता है। ऐसे नंबर को यह ऐप लाल रंग में दिखाता है।

फ्लैश मैसेजिंग

ट्रूकॉलर का फ्लैश मैसेजिंग इंटरनेट पर अन्य ट्रूकॉलर यूजर्स को मैसेज भेजने का एक तरीका है। यह इंटरनेट पर उपलब्ध आम चैट या आईएम से अलग है। इसका इस्तेमाल कर आप शॉर्ट मैसेज, इमेज, और अपने स्थान की जानकारी अन्य ट्रूकॉलर यूजर्स को भेज सकते हैं, जिन्होंने इस फीचर को इनेबल किया हो। फ्लैश मैसेज यूजर के इंटरैक्शन के बिना सीधे मोबाइल फोन की मुख्य स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। ये मैसेज अलग होते हैं और ये इनबॉक्स में स्टोर नहीं होते हैं।

गूगल ड्राइव पर जरूर लें डेटा

क्या आपको अपना फोन खोने पर पूरा डेटा खो जाने की चिंता सताती है? ट्रूकॉलर आपके सभी कॉन्टैक्ट, मैसेज, कॉल हिस्ट्री, एवं ब्लॉक लिस्ट डेटा का बैकअप आपकी गूगल ड्राइव पर सुरक्षित रूप से रख सकता है। बैकअप लेने के लिए ट्रूकॉलर में जाकर सैटिंग्स और फिर बैकअप पर टैप करके उसे अपने जीमेल अकाउंट से लिंक करें। अगर आपका फोन खो जाता है या फिर ऐप क्रैश कर जाता है, तो ट्रूकॉलर को दोबारा इंस्टॉल करें और आपका पूरा डेटा रिस्टोर हो जाएगा।