jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

ट्रंप के बयान से एप्पल आईफोन लवर्स को लग सकता है बड़ा झटका

नई दिल्ली। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि एप्पल भारत जैसे देशों में आईफोन बनाकर अमेरिका में बेचती है, तो इन फोनों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप के इस बयान से एप्पल आईफोन लवर्स को बड़ा झटका लग सकता है। ट्रंप ने साफ कहा कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन को अमेरिका में ही बनाना होगा, अन्यथा एप्पल को भारी टैक्स देना पड़ेगा।

- Install Android App -

एप्पल ने भारत में मेक इन इंडिया के तहत अपना प्रोडक्शन बढ़ाया है और फॉक्सकोन, पेगाट्रोन और टाटा इलेक्ट्रानिक्स जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। भारत अब अमेरिका के लिए एक बड़ा एप्पल एक्सपोर्टर बन चुका है और क्यू 2 2025 में भारत से होने वाले स्मार्टफोन निर्यात में 44 प्रतिशत हिस्सा एप्पल का रहा। अगर ट्रंप की यह नीति लागू हुई, तो एप्पल के पास दो ही विकल्प होंगे या तो अमेरिका में उत्पादन करे, जो बहुत महंगा है, या फिर भारी टैरिफ चुकाए। दोनों ही स्थितियों में लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ ग्राहकों पर पड़ेगा।

अनुमान है कि आईफोन की कीमतों में लगभग रुपए 16,000–रुपए 25,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर लिखा कि उन्होंने एप्पल सीईओ टिम कुक को पहले ही आगाह कर दिया है कि चीन या भारत जैसे देशों में बने आईफोन अब अमेरिका में नहीं चलेंगे।