jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

आरबीआई ने दिया मौका: अभी भी बदले जा सकते है दो हजार के पुराने नोट

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक समय-समय पर नोटों से जुड़े हुए बदलाव करता रहता है। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के नोट को वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय इन नोटों की कुल कीमत 3.56 लाख करोड़ रुपये थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ 6,017 करोड़ रुपये के नोट ही बचे हैं। यानी 98.31 प्रतिशत नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। फिर भी, कई लोगों के पास ये नोट घर में रखे हो सकते हैं।

- Install Android App -

आरबीआई ने 9 अक्टूबर 2023 से बैंकों में इन नोटों को बदलने की सुविधा बंद कर दी है। अब आप सिर्फ आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में ही इन्हें जमा या बदल सकते हैं। ये ऑफिस अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम में हैं। इन जगहों पर आप अपने नोट जमा कर सकते हैं या अपने बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी डाकघर से इन नोटों को किसी भी ऑफिस में भेज सकते हैं। इसके लिए आपको एक आवेदन पत्र भरना होगा, जिसमें आपकी बैंक डिटेल्स और नोटों की जानकारी देनी होगी। इसके साथ पहचान पत्र की कॉपी भी भेजनी होगी। आरबीआई को नोट मिलने के बाद आपके खाते में पैसे जमा हो जाएंगे।

यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो छोटे शहरों या गांवों में रहते हैं। तो, अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट पड़े हैं, तो जल्दी से इन्हें जमा कर लें। देर करने से बचें, क्योंकि आरबीआई ने साफ कर दिया है कि ये नोट वैध तो हैं, लेकिन इनका चलन अब लगभग खत्म हो चुका है। अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए आप ये काम कर सकते हैं।