jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई ! 

हरदा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के वाराणसी से पी.एम. किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं क़िस्त की राशि किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की। हरदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू, एसडीएम हरदा श्री अशोक डहेरिया, उपसंचालक किसान कल्याण श्री जे. एल. कास्दे, तहसीलदार हरदा सहित अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रोजेक्टर के माध्यम से वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

- Install Android App -

संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू ने बताया कि हरदा जिले के 59769 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो-दो हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इनमें हरदा तहसील के 10865, खिरकिया तहसील के 9484, टिमरनी तहसील के 9381, रहटगांव तहसील के 11799, सिराली तहसील के 9876 और हंडिया तहसील के 7843 तथा शहरी क्षेत्र के 521 किसान शामिल हैं।