jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सार्थक ऐप द्वारा राजस्व निरीक्षकों की उपस्थिति दर्ज किये जाने की अनिवार्यता को समाप्त करने राजस्व निरीक्षकों ने दिया ज्ञापन, किया विरोध

हरदा। जिले के राजस्व निरीक्षकों के द्वारा आज हरदा कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में सार्थक एप से उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग रखी गई

मालूम हो 1 अगस्त से सार्थक ऐप की अनिवार्यता लागू की गई थी। लेकिन इस ऐप का विरोध हो रहा आज हरदा एडीएम को राजस्व निरीक्षकों ने एक ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन क़े दौरान हेमंत गोस्वामी, पंकज खत्री, लालू तिरोले, धर्मेंद्र सोलंकी, संतोष पाराशर, श्रद्धा गोसावी, सुषमा तिवारी, आनंद मोहन तिवारी, मौजूद थे।

ज्ञापन में क्या लिखा है 

- Install Android App -

जीसीसी राजस्व निरीक्षक नियमित/नजूल डायवर्सन को दिनांक 1 अगस्त 2025 से सार्थक एप ‌द्वारा प्रतिदिवस की उपस्थिति दर्ज किये जाने हेतु आदेशित किया गया है तथा सार्थक एप पर उपस्थिति अनुसार ही वेतन आहरण किये जाने के आदेश प्रसारित किये गए है।

 

तत्सम्बंध में अनुरोध है कि राजस्व निरीक्षक फील्ड में कार्य करने वाला कर्मचारी है एवं दुर्गम दूरस्थ क्षेत्रों में जहाँ नेटवर्क आदि की समस्या रहती है ऐसे क्षेत्रों से एप ‌द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाना अप्रासंगिक है। राजस्व निरीक्षक को वरिष्ठ अधिकारियों ‌द्वारा किसी भी समय पर क्षेत्र में कार्य किये जाने हेतु भेजा जाता है यहाँ तक कि अवकाश के दिनों में भी राजस्व निरीक्षक कार्य हेतु उपस्थित रहते है। ऐसी स्थिति में समय की पाबन्दी के साथ उपस्थिति दर्ज किया जाना व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है।

 

म.प्र.रा.नि.संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा भी सार्थक एप से उपस्थिति की अनिवार्यता को समाप्त किये आने हेतु ज्ञापन देकर विरोध दर्ज किया जा रहा है तथा पूरे प्रदेश के अन्य जिलों में भी आर आई सार्थक एप से उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे है।

 

अनुरोध है। अतः राजस्व निरीक्षकों को सार्थक एप द्वारा उपस्थिति की अनिवार्यता को निरस्त किया जाए।