jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

महू : आगरा-मुंबई हाईवे पर दो आयशर धूं-धूं कर जले

महू। मुंबई से इंदौर की ओर जा रहे केमिकल से भरे एक आयशर वाहन में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास खड़ा एक अन्य आयशर वाहन भी इसकी चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में दोनों वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। कई मीटर ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मानपुर पुलिस के अनुसार आयशर वाहन (एमएच-18 बीजी-9822) मुंबई से आयल पेंट और केमिकल लेकर इंदौर की लोहा मंडी जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे चालक ने मानपुर के एक होटल के बाहर वाहन खड़ा कर नाश्ता किया। इसी दौरान अचानक वाहन में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा आयशर जलने लगा।

- Install Android App -

आग की भयावहता यहीं नहीं थमी। पास में खड़ा दूसरा आयशर वाहन (एमपी-46 झेडडी-8521) भी लपटों की चपेट में आ गया, जो गुजरात के वॉपी से प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स लेकर पीथमपुर जा रहा था। चालक ने पीछे खड़े ट्रक में आग देख वाहन हटाने की कोशिश की, लेकिन तभी केबिन में आग फैल गई। चालक ने फुर्ती दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचाई।

काबू के बाद फिर भड़की आग
थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह हिहोर ने बताया कि सुबह सूचना मिलते ही मानपुर, महू सहित आसपास के क्षेत्रों से फायर फाइटर बुलाए गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आयशर में मौजूद प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स में चिंगारी रहने से दोपहर में फिर आग भड़क उठी। दोबारा पानी की बौछार कर करीब तीन बजे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित की गई। बाद में दोनों जले वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया।

हाईवे पर थमी पहियों की गति
आग की लपटें सड़क तक फैलने के खतरे को देखते हुए पुलिस ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन रोक दिया। आग पर काबू पाने के बाद वाहनों को चरणबद्ध तरीके से निकाला गया। इस दौरान कई बार जाम की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों आयशर वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।