jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

बैतूल में दो अलग-अलग हत्या की वारदात, इलाके में दहशत। ग्राम जावरा में खेत से मिला युवक का शव

बैतूल : बैतूल जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत से सनसनी फैल गई। ग्राम जावरा निवासी गुणवंत रविवार से लापता थे। सोमवार को उनका शव गांव के पास एक खेत में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी बी.एल. उइके के अनुसार मृतक के शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे और एसडीओपी सुनील लाटा ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

भैंसदेही: पत्नी को लेने गए युवक की ससुराल में पिटाई से मौत

- Install Android App -

दूसरी घटना भैंसदेही इलाके की है। ग्राम मरामझिरी निवासी 25 वर्षीय आकाश मरकाम रविवार शाम अपनी पत्नी को लेने जूनापानी स्थित ससुराल गया था। वहां किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने आकाश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।

गंभीर रूप से घायल आकाश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में गुस्सा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

पुलिस का बयान

एक ही दिन में दो हत्या की घटनाओं के बाद जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दोनों मामलों की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी।