jhankar
ब्रेकिंग
उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित

MP वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने जीतू पटवारी के गोदाम संचालक को भेजा नोटिस, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

भोपाल: इंदौर स्थित लक्ष्य वेयरहाउस में मिलीं 6 बड़ी खामियां

मकडा़ई एकसप्रेस 24 इंदौर । मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वामित्व वाले इंदौर के लक्ष्य वेयरहाउस, पालिया रोड के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कॉर्पोरेशन के इंदौर क्षेत्रीय प्रबंधक बी.एल. चौहान के हस्ताक्षर से जारी नोटिस में पूछा गया है कि अनुबंध शर्तों का उल्लंघन करने पर क्यों न गोदाम को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाए।

2400 मीट्रिक टन खाद्यान्न भंडारित, फायर सेफ्टी नदारद

नोटिस के अनुसार लक्ष्य वेयरहाउस में करीब 2400 मीट्रिक टन सरकारी खाद्यान्न का भंडारण किया गया है। निरीक्षण में 6 बड़ी विसंगतियां सामने आई हैं। कॉर्पोरेशन ने कहा कि इन खामियों के कारण कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। सबसे बड़ी कमी फायर सेफ्टी को लेकर है। गोदाम में आग बुझाने के लिए बाल्टी, रेत और जरूरी उपकरण तक नहीं मिले।

अध्यक्ष संजय नगायच ने किया था औचक निरीक्षण

मप्र वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने रविवार को सांवेर विधानसभा के पालिया गांव में जीतू पटवारी के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया था।

- Install Android App -

नगायच ने कहा कि पटवारी इतने बड़े नेता हैं, लेकिन उनके वेयरहाउस में आग बुझाने के बुनियादी इंतजाम भी नहीं थे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को नोटिस जारी करने और सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता खत्म करने के निर्देश दिए थे।

जीतू पटवारी का पलटवार: “तुरंत खाली कर लें गोदाम

नोटिस और कार्रवाई की खबर सामने आने के बाद जीतू पटवारी ने कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को फोन किया। पटवारी ने कहा कि अगर सरकार को लगता है कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो उनके वेयरहाउस तुरंत खाली कर दिए जाएं। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष भावना से की गई कार्रवाई बताया और कहा कि वे किसी के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं।

100 से ज्यादा वेयरहाउसों की जांच जारी

कॉर्पोरेशन अध्यक्ष संजय नगायच ने बताया कि उन्होंने अब तक प्रदेश के करीब 100 वेयरहाउसों का निरीक्षण किया है। इनमें पटवारी के चार गोदाम भी शामिल हैं। निरीक्षण में कई जगह फायर सेफ्टी और अन्य मानकों का उल्लंघन मिला है। सभी को नियमानुसार नोटिस भेजे जा रहे हैं।

7 दिन का अल्टीमेटम

कॉर्पोरेशन ने गोदाम संचालक को 7 दिन का समय दिया है। तय समय में खामियां दूर नहीं की गईं तो वेयरहाउस की सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता हमेशा के लिए निरस्त कर दी जाएगी और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई होगी।