मकडा़ई एक्सप्रेस 24 भोपाल।आज प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जगह गरज-चमक, आंधी और बारिश होगी। अगले 4 दिनों में तापमान 2-3°C गिरने से गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून 25 जून तक MP में दस्तक दे सकता है।
कहां हो सकती है बारिश-आंधी: IMD अलर्ट
IMD ने आज प्रदेश के 23 जिलों में गरज-चमक, बारिश और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना :
– भोपाल, नर्मदापुरम संभाग : विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा
– जबलपुर संभाग : छिंदवाड़ा, बालाघाट, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्णा, मंडला, डिंडौरी
– शहडोल संभाग : अनूपपुर, शहडोल, उमरिया
– सागर संभाग : दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी
अन्य अपडेट:
– भोपाल : सुबह से बादल छाए। दोपहर में रिमझिम और तेज बारिश शुरू। ई-3 अरेरा कॉलोनी, रानी कमलापति स्टेशन, 10 नंबर मार्केट में सड़कें गीली हुईं। अभी 24°C के साथ थंडरस्टॉर्म, 27 किमी/घंटा की हवा।
– इंदौर, रीवा, सागर संभाग : कहीं-कहीं आंधी-बारिश के आसार।
– जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, उमरिया : हीटवेव/लू का अलर्ट भी जारी। यानी इन इलाकों में गर्मी के साथ-साथ शाम को बारिश हो सकती है।
– सबसे गर्म : खजुराहो 42.4°C
– सबसे ठंडा : पचमढ़ी 19.8°C
किसानों के लिए सलाह : खेतों में रखी उपज सुरक्षित स्थान पर रखें। आंधी-बिजली गिरने के दौरान खुले में या पेड़ों के नीचे न रहें।

