jhankar
ब्रेकिंग
15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ... हंडिया : मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, हंडिया के एसआई जितेंद्र कुमार वैष्णव बने इंस्पेक्टर! रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ...

बिहार के लखीसराय में NEET री-एग्जाम में बड़ा फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग के 30 लोग गिरफ्तार

9 फर्जी परीक्षार्थी रंगे हाथ पकड़े गए, 21 अन्य भी शामिल

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 बिहार। प्रदेश के लखीसराय जिले में 21 जून 2026 को हुई NEET-UG री-एग्जाम के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ किया। कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 9 लोग ऐसे थे जो असली छात्रों की जगह परीक्षा देने आए थे। बाकी 21 लोग फर्जीवाड़े के नेटवर्क में शामिल थे।

तीन सेंटरों पर हुई कार्रवाई

पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय से 7, KRK हाई स्कूल से 1 और हसनपुर स्कूल सेंटर से 1 फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी बिहार के अलग-अलग जिलों से आए थे। एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार पूछताछ की निगरानी कर रहे हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी प्रेरणा कुमार खुद पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं।

MBBS छात्रों और बायोमेट्रिक स्टाफ की मिलीभगत

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार 9 सॉल्वर में ज्यादातर मेडिकल छात्र हैं। कई डॉक्टर और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से जुड़े कर्मचारी भी रैकेट में शामिल पाए गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का एक छात्र इस गैंग का मास्टरमाइंड है। वह अलग-अलग संस्थानों के मेडिकल छात्रों को 10 से 12 लाख रुपये में एक कैंडिडेट का पेपर सॉल्व करने के लिए भर्ती करता था।

30 से 40 लाख में होता था सौदा, 2 लाख एडवांस

- Install Android App -

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रत्येक छात्र से 10 से 12 लाख रुपये का सौदा होता था। 1 से 2 लाख रुपये एडवांस लिए जाते थे। बाकी रकम रिजल्ट और एडमिशन के बाद ली जानी थी। कुछ रिपोर्ट्स में 30 से 40 लाख रुपये प्रति छात्र की डील का भी जिक्र है।

बायोमेट्रिक सिस्टम से छेड़छाड़

गैंग ने कई सेंटरों पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रोसेस में गड़बड़ी की। आरोप है कि बायोमेट्रिक एजेंसी के कर्मचारी भी मिले हुए थे, जिनकी मदद से फर्जी लोगों को सेंटर में एंट्री दिलाई गई। पुलिस अब पता लगा रही है कि बायोमेट्रिक सिस्टम को कैसे बायपास किया गया।

स्पेशल टीमें कर रही छापेमारी

गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर स्पेशल पुलिस टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होगा। और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

NTA ने किए थे कड़े इंतजाम

NEET-UG री-एग्जाम 21 जून को देश के 551 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर हुई थी। NTA ने 95,000 से ज्यादा कमरों में 1.38 लाख CCTV कैमरे लगाए थे। इसके बावजूद लखीसराय में यह फर्जीवाड़ा सामने आया। NTA के DG ने कहा था कि परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ शांतिपूर्ण तरीके से हुई।