jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के विदाई समारोह में अधिवक्ताओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी ससम्मान विदाई

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। न्यायालय में पदस्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तबस्सुम खान के स्थानांतरण पर अधिवक्ता संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

- Install Android App -

समारोह को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, जिसके सहयोग के लिए मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगी। उन्होंने कहा कि सिवनी मालवा में पदस्थ रहने के दौरान उन्हें अधिवक्ताओं से आत्मीय प्रेम और सहयोग मिला है। न्यायालयीन कार्यों में भी अधिवक्ताओं का निरंतर सहयोग मिलता रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है, जिसका पालन करना सभी शासकीय सेवकों का कर्तव्य है। कार्यकाल पूर्ण होने पर यहां से जाना पड़ रहा है, लेकिन यहां के अधिवक्ता संघ का सहयोगात्मक व्यवहार जीवन भर याद रहेगा। मैं कहीं भी पदस्थ रहूं आप सभी के संपर्क में रहूंगी। आप लोगों को भी जहां मेरे सहयोग की आवश्यकता होगी, मैं तत्पर रहूंगी।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने खान को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी।

कार्यक्रम में न्यायाधीश अंजली अग्रवाल, न्यायाधीश सरोज डेहरिया सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं अधिवक्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।