jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी मारपीट और जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप

हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के खेड़ी मेहमूदाबाद में जमीन विवाद को लेकर मामला गरमा गया है। जमीन पर काम करने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने 8 नामजद लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भी थाने पहुंचकर मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है।

पहले पक्ष की शिकायत पर 8 के खिलाफ FIR

एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि  शिकायतकर्ता कैलाश देवड़ा की रिपोर्ट पर अनिल वशिष्ठ, प्रकाश वशिष्ठ, सुशील वशिष्ठ, सौरभ वशिष्ठ, केवलराम, शांति बाई पति रमेश, शांति बाई तथा सुगना बाई पति दिलीप देवड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष ने भी शिकायत आवेदन दिया है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी

- Install Android App -

आज घटना 3 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2:30 से 2:50 बजे के बीच मनोज धनमानी की जमीन, खेड़ी मेहमूदाबाद, हरदा में हुई। शिकायत में मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296(ब), 351(2), 3(5) तथा SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया मारपीट का आरोप
इधर, FIR में नामजद शांति बाई पति रमेश, शांति बाई और सुगना बाई सहित अन्य लोगों ने भी सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर अपना पक्ष रखा है। आवेदन में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं का आरोप है कि हम सरकारी जमीन पर रह रहे है।
उन्होंने कहा कि  जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जमीन विवाद ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

एक ही जमीन विवाद में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आने के बाद मामला गंभीर हो गया है। अब पुलिस के सामने दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर वास्तविक घटनाक्रम सामने लाने की चुनौती है। घटनास्थल, संबंधित दस्तावेजों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल एक पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज है, जबकि दूसरे पक्ष का आवेदन पुलिस के समक्ष कार्रवाई के लिए दिया गया है।