jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान

 भोपाल की कार्यशाला में गूंजी हरदा के सरकारी स्कूल की सफलता की कहानी, शैक्षणिक नवाचारों का हुआ प्रभावी प्रस्तुतीकरण

हंडिया। शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय खेड़ीनीमा ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक पहल और नवाचारों के दम पर हरदा जिले का मान बढ़ाया है। विद्यालय के संस्था प्रमुख श्री लक्ष्मीनारायण डूडी ने भोपाल में आयोजित National Centre for School Leadership (NCSL), NIEPA, नई दिल्ली से संबंधित कार्यशाला में हरदा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्यालय की Successful School Story का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया।

कार्यशाला में विद्यालय में किए जा रहे शैक्षणिक नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, प्राकृतिक सौंदर्य, सामुदायिक सहभागिता एवं विद्यालय विकास से जुड़े प्रयासों को सफलता की कहानी के रूप में प्रस्तुत किया गया।

- Install Android App -

इन उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रभावी नेतृत्व के लिए श्री लक्ष्मीनारायण डूडी को “Excellent Leadership” प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🎥 वीडियो प्रस्तुतीकरण में शिक्षक शिवप्रसाद माल्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं विद्यालय परिसर में हरियाली एवं प्राकृतिक सौंदर्य विकसित करने में शिक्षक दरियाव सिंह चौहान एवं सुमेरसिंह चौहान के प्रयास भी सराहनीय रहे।

इस उपलब्धि में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ के सामूहिक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खेड़ीनीमा विद्यालय की स्थानीय स्तर पर की गई उत्कृष्ट पहल का राष्ट्रीय मंच तक पहुंचना हरदा जिले के लिए गौरव की बात है।

विद्यालय परिवार सहित शिक्षा जगत से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने श्री लक्ष्मीनारायण डूडी एवं समस्त विद्यालय स्टाफ को बधाई और शुभकामनाएं दीं।