jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला

आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल

नर्मदापुरम-बैतूल में रेड अलर्ट, भोपाल-इंदौर में झमाझम बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में आज मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण मालवा-निमाड़ और नर्मदा बेल्ट में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

भोपाल-नर्मदापुरम संभाग का मौसम

भोपाल: आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर तेज बारिश होगी। 16-18 KM की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहेगा। भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी है। बड़ा तालाब फुल होने के करीब है।

नर्मदापुरम  जिले में अति भारी बारिश का *रेड अलर्ट* है। आज पूरे दिन मूसलाधार बारिश हो सकती है, 4 से 8 इंच तक पानी गिरने की संभावना है। नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह है।

- Install Android App -

हरदा और बैतूल: दोनों जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। बैतूल में रेड अलर्ट के करीब की स्थिति है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होगी।

इंदौर-उज्जैन संभाग का मौसम

इंदौर: शहर में आज हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। सुबह से ही बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। तापमान 27-23 डिग्री के बीच रहेगा।

देवास और खंडवा  दोनों जिलों में आज येलो अलर्ट है। दिन में 2-3 बार तेज बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं। खंडवा में नर्मदा बेल्ट में पानी बढ़ने से अलर्ट रखा गया है। लोकल में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने कहा है कि जरूरी काम न हो तो घर से बाहर न निकलें। निचले इलाकों और नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।