jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

23 चेकिंग दलों ने विभिन्न क्षेत्रों में की जांच, 153 प्रकरणों में 26.37 लाख रुपये की बिलिंग

हरदा। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त द्वारा विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध बुधवार को जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। महाप्रबंधक सुरेश कुमार के निर्देशन में गठित 23 चेकिंग दलों ने जिले के विभिन्न वितरण केंद्रों एवं क्षेत्रों में सघन जांच की।

अभियान के दौरान विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के 153 प्रकरण विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 126 एवं 135 के तहत बनाए गए। इन प्रकरणों में कुल 26.37 लाख रुपये की बिलिंग की गई है। सभी प्रकरणों में नोटिस जारी कर नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

- Install Android App -

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का ही उपयोग करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।

कंपनी ने कहा कि विद्युत चोरी से केवल विद्युत वितरण कंपनी को आर्थिक नुकसान नहीं होता, बल्कि इसका प्रतिकूल प्रभाव ईमानदारी से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर भी पड़ता है।

यह कार्रवाई मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के नियमित विद्युत चोरी निरोधक प्रयासों के अनुरूप है।