jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला

जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत

हरदा : जिला चिकित्सालय हरदा में आने वाले गंभीर और दिव्यांग मरीजों के सुगम आवागमन के लिए अस्पताल को एक नई व्हीलचेयर दान स्वरूप भेंट की गई है। इस पुनीत कार्य से अस्पताल आने वाले बुजुर्ग और असहाय मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

- Install Android App -

यह व्हील चेयर स्व. मनोरमा गोकुलदास अग्रवाल (रतलाम वाले) की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय को दान की गई है। हरदा नगर की वरिष्ठ समाजसेविका उषा गोयल ने अग्रवाल परिवार की ओर से यह व्हीलचेयर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह को मरीजों के हित में प्रदान की। गोयल ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है।