jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

जमीनी विवाद : दो सगे भाइयों के परिवारों में मारपीट, किसान नेता रामनिवास बोले घर में घुसकर 7 लोगों ने मारपीट की कुल्हाड़ी से किया हमला, दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज

सिराली। सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम धनकार में 4.5 एकड़ कृषि भूमि को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जनकर मारपीट हुई। इस दौरान कुल्हाड़ी लगने से भारतीय किसान मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता रामनिवास खोरे के हाथ की एक अंगुली टूट गई। वहीं उनके सिर में चोट आई हुई है।

मारपीट की घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक पक्ष रामनिवास खोरे ने बताया कि

पुलिस के अनुसार फरियादी रामनिवास खोरे (58) ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया कि पारिवारिक भूमि पर सहमति से 25 वर्षों से कब्जा है। सुरेश खोरे को पहले ही उसका हिस्सा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह सुरेश खोरे और राजेश खोरे उनका लड़का और परिवार की अन्य 6 से 7 लोग उनके घर आए घर में घुसकर मारपीट की दौरान सुरेश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

- Install Android App -

जिससे रामनिवास के सिर और हाथ की अंगुली में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र सुशील खोरे और भतीजे राजकुमार के साथ भी मारपीट एवं झूमाझटकी की गई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।रामनिवास खोरे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रहटगांव के भाजपा नेता के दवाब में हमारी नहीं सुनी। आरोपी पक्ष ने एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट की है। जिसके फोटो हमारे पास है। पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई है।

दूसरा पक्ष महेश खोरे के अनुसार,,

वहीं दूसरे पक्ष के महेश प्रसाद खोरे (65) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संबंधित 4.5 एकड़ भूमि उनके नाम दर्ज है।

 

जिस पर रामनिवास और जगदीश कई वर्षों से कब्जा किए हुए हैं। सोमवार को उनका पुत्र राजेश खोरे जमीन खाली करने की बात करने रामनिवास के घर गया था।

 

आरोप है कि इस दौरान रामनिवास ने गाली-गलौज करते हुए झूमाझटकी शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे महेश प्रसाद, उनके पुत्र सुरेश और बहू मनीषा के साथ भी मारपीट हुई।

महेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि सुशील खोरे ने उनके सिर पर पत्थर मारा तथा राजकुमार ने उनकी बहू मनीषा पर लकड़ी से हमला किया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।