jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

लखनऊ अग्निकांड के मृतक विद्यार्थियों को अभाविप हरदा ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक

हरदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हरदा इकाई द्वारा लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पीएम श्री कॉलेज हरदा परिसर में परिषद कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

- Install Android App -

अभाविप के नगर मंत्री शुभम ढोके ने कहा कि लखनऊ में हुई यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों, इसके लिए सभी कोचिंग संस्थानों एवं शैक्षणिक परिसरों में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त और प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों से अपील की कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अभाविप कार्यकर्ताओं ने मृतक विद्यार्थियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान दानिश निकुंज प्रद्युमन रुद्र सौम्य रंजीत शुभम एवं समस्त प्रध्यापकगण उपस्थित रहे