jhankar
ब्रेकिंग
दिवाली के मद्देनजर प्रशासन सख्त, घनी आबादी में अवैध पटाखा भंडारण पकड़ा हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई

आतंकियों से लोहा लेते दो जवान कुलगाम में शहीद

जम्मू। रक्षाबंधन से पहले इस मनहूस खबर ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आज बहनें अपने भाई के कलाई पर राखी बांधनें के लिए इंतजार कर रही थीं, तभी ये मनहूस खबर ने दरवाजे पर दस्तक दे दी। हालांकि, इन जवानों की वीरगति को देश नहीं भूलेगा और आतंकियों के खिलाफ और भी जोश से कार्रवाई करेंगे। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में लश्कर के आतंकियों के खिलाफ 9वें दिन भी ऑपरेशन जारी रहा। बीती रात सेना और आतंकवादियों के भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के दो जवान शहीद और 4 घायल हो गए। ऑपरेशन के दौरना आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों की पहचान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है। चिनार कोर ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को एक्स में अपने पोस्ट पर उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

- Install Android App -

चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। अभियान जारी है।’ कुलगाम में एक अगस्त से जारी इस मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है।

चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया, चिनार कोर राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए बहादुर लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करता है। उनका साहस और समर्पण हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा। भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़ी है। अभियान जारी है। अब तक, अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। चिनार कोर ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में रात भर चली मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया था। यह संयुक्त अभियान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और स्पेशल ऑपरेशन यूनिट (एसओजी) द्वारा चलाया गया। भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘ऑपरेशन अखल, कुलगाम। रात भर रुक-रुक कर और तेज गोलीबारी होती रही।