Ujjain News : बुजुर्ग महिला से ठगी, बदमाशो ने बड़े पुत्र पर खतरा बताकर मंगलसूत्र टाप्स उतरवाकर ले भागे पुलिस ने मामला दर्ज किया
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। एक 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ जेवर की ठगी की गई हैं। महिला स्वास्थ्य विभाग में एएनएम पद पर है। जो अपनी भाभी को निजी अस्पताल में देखने आई थी। यहां पर उन्हे दो युवको ने पता पूछने के साथ बताया कि आपके बडे बेटे पर खतरा है इसके लिए आपको जेवर निकालने होगे। आप पर देवी का आर्शीवाद है और आप 41 कदम चलिए महिला जैसे बताया वैसा किया जब वह 41 कदम चली और पलट कर देखा तो दोनो बदमाश उसका सामान लेकर फरार हो गए। महिला ने नीलगंगा थाने में बदमाशो के खिलाफ मामला दर्ज कराया। नीलगंगा पुलिस ने बताया कि 57 वर्षीय उषा पत्नी राजेंद्र बड़े निवासी नागझिरी एएनएम के पद पर चरक अस्पताल में पदस्थ हैं। उषा माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती अपनी भाभी को देखने के लिए गई थीं। अस्पताल के समीप ही उन्हें बदमाशों ने ठग लिया। इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो दो बदमाश महिला से बात करते व जेवरात लेकर जाते नजर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)