jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

Ujjain News: होटल के कमरे से श्रद्धालु के 25 हजार रुपये हुए चोरी !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्‍जैन : शातिर अपराधी ने महाकाल की नगरी में एक होटल से चोरी की वारदात की है। बदमाश ने श्रद्धालु के कमरे से 25 हजार रुपये चुरा लिए हैं। घटना उज्जैन शहर में बेगमबाग पुल के समीप स्थित होटल रायल इंडियन में हुई है। श्रद्धालु नीरज ठाकुर, जो देहरादून से आये थे, महाकाल मंदिर के दर्शन के लिए आए थे। इस दौरान उनके कमरे में घुसकर बदमाश ने उनकी पर्स से 25 हजार रुपये चुरा लिए हैं। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई गई तस्वीरों के अनुसार, एक युवक कमरे में जाते हुए नजर आ रहा है, लेकिन इस दौरान का वीडियो नदारद है।

नीरज ठाकुर ने मामले में महाकाल पुलिस को शिकायत की है। उनका कहना है कि उन्हें होटल संचालक ने बताया था कि कमरे में लगे ताले की सिर्फ एक चाबी है, लेकिन युवक चाबी से ताला खोलते हुए दिख रहा है। इसके बाद होटल संचालक को शिकायत की गई है और आशंका है कि कमरा खोलकर जाने वाले युवक ने ही रुपये चोरी किए हैं। मामले की जाँच जारी है और सच्चाई का पता करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की विशेषज्ञ जांच को भी तैनात किया है।

 

- Install Android App -