jhankar
ब्रेकिंग
अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा

Bhopal Breaking News: युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले किया था मां के साथ भोजन !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक लहारपुर कटारा हिल्स में अपने परिवार के साथ रहता था। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मरने के पीछे के कारण की जाँच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम के बाद, युवक का शव परिजनों को सौंपा गया है, । शुरूआती जाँच से पता चला है कि युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली थी। पुलिस के मुताबिक, 30 साल के राहुल वासनिक लहारपुर कटारा हिल्स में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा भाई और भाभी भी थे। राहुल ने कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली थी।

मंगलवार की सुबह, उसने मां के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। दोपहर में, मां ने उसके कमरे में जाकर उसे फांसी पर लटका हुआ पाया। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अनुमान है कि बेरोजगारी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया होगा, हालांकि सही कारणों का खुलासा जाँच के बाद ही होगा।

 

- Install Android App -