jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

उज्जैन : 2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व वर्ष 2028 से पूर्व उज्जैन को चारों दिशाओं से नेशनल हाइवे, एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। लेकिन इस बीच एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। उज्जैन को गरोठ से जोड़ने वाले लगभग 135 किलोमीटर का सड़क मार्ग निर्माणधीन है। लेकिन अभी से ही यह क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गया है। शहर के देवास बायपास में गरोठ हाईवे की 40 फुट ऊंची दीवार अचानक से धंस गई। वहीं, कई जगह ब्लॉक पर क्रैक देखे गए हैं।

2600 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने ईटीवी भारत से चर्चा में कहा, “उज्जैन गरोठ में रेलवे का ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है। चंदेसरा के यहां उसमें शिकायत मिली थी कि ब्लॉक फेल हो रहे हैं। चूंकि कार्य निर्माणाधीन है, उसे दोबारा से रिपेयर कर रहे हैं।”

- Install Android App -

उन्होंने आगे कहा, “2600 करोड़ की लागत से उज्जैन गरोठ के बीच ग्रीनफील्ड हाईवे बनाकर तैयार हो रहा है। लापरवाही बरतने पर हम नियम अनुसार कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं। कुछ जगह ट्रैफिक शुरू कर दिया गया है। वहीं, आगामी 2 माह में बाकी बचा 5 किलोमीटर, जो कि रेलवे ओवरब्रिज के कारणों से निर्माणाधीन है, उसे भी बना कर तैयार कर दिया जाएगा।”

हाईवे पर होंगे कुल 6 टोल
एनएचआई प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राहुल जाजोरिया ने बताया, “उज्जैन-गरोठ हाईवे कुल 135 किलोमीटर लंबा है, जो गरोठ से दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे को कनेक्ट करेगा। अभी इसका 10 प्रतिशत काम और बाकी है, जो आगामी 2 महीनों में पूरा हो जाएगा। इस हाईवे पर लगभग 83 गांव हैं, जिसकी 820 हेक्टर जमीन अधिग्रहण की गई है। इस जमीन का उचित मुआवजा भी दे दिया गया है।

ये सड़क 60 मीटर चौड़ी होगी और इस हाईवे पर 6 करीब टोल होंगे, जो कि तुला हेड़ा का मेन टोल रहेगा। बाकी 5 टोल खेड़ा खजुरिया गांव, बरखेड़ा बड़ोदा, मुंडला सोंधिया, अंटालिया और नयाखेड़ा पर रहेगा। इस पर कुल 385 छोटे और बड़े पुल पुलिया बनाएं जा रहे हैं। खास बात यह है कि यह हाईवे एक्सेस कंट्रोल ग्रीनफील्ड हाईवे होगा। अभी 129 किलोमीटर सड़क बन गई है और कुछ हिस्सों में ट्रैफिक भी शुरू कर दिया है।”